जमुई: धोबियाकुरा मकतब विद्यालय झाझा की शिक्षिका को पीटकर किया घायल, झाझा से सदर अस्पताल किया गया रेफर
Jamui, Jamui | Aug 22, 2024 धोबियाकुरा मकतब विद्यालय झाझा की शिक्षिका पूजा कुमारी की महिलाओं ने लात, घुसे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे शिक्षिका बुरी तरह घायल हो गई। घायल शिक्षिका को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया, जहां से शिक्षिका को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।