सहारनपुर: मिर्जापुर थाना पुलिस ने खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला के सहयोगी इमरान को धमकी मामले में किया गिरफ्तार
मिर्जापुर पुलिस ने खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला के एक प्रमुख सहयोगी को धमकी देने के अभियोग में रविवार दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। मेघराज पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम शफीपुर ने 24 अप्रैल को थाने में तहरीर दी कि अभियुक्त इमरान पुत्र वसीर अहमद निवासी ग्राम मगपुरा सहित अन्य इकबाल उर्फ बाला के इशारे पर उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे।