दतिया नगर: अनुराग की आवाज़ ने जीता दिल, चंबल की आवाज़ में दतिया का नाम किया रोशन, हुआ सम्मान
ग्वालियर में आयोजित एक चम्बल की आवाज सिंगिंग प्रतियोगिता में अपनी सुरीली आवाज़ का जादू बिखेरते हुए तीसरा स्थान हासिल करने वाले नवोदित गायक अनुराग श्रीवास्तव ने न सिर्फ मंच पर तालियां बटोरीं, बल्कि जिले का नाम भी रोशन कर तीसरा स्थान हासिल किया। अनुराग श्रीवास्तव की इस उपलब्धि को लेकर आज जितेंद्र गुरु एकेडमी पर सोमवार दोपहर 2:00 बजे उनका सम्मान किया गया।