गोला: उरुआ में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे और ईंट से परिवार पर हमला, पांच लोग घायल, चार आरोपियों पर केस दर्ज
Gola, Gorakhpur | Apr 23, 2026 गोरखपुर के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। शेख टेंगरी निवासी चंद्रशेखर धर दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक परिवार से उनका लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।