सड़क दुर्घटना में दो की मौ*त,घंटे भर जाम रहा फोरलेन
बाढ़ अनुमंडल में अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौ*त के बाद हंगामा मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बख्तियारपुर पटना फोरलेन करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाइक सवार पीयूष और विशाल बाढ़ से अपने घर नदावां गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात पिकअप से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद पीयूष को मृ*त घोषित कर दिया और दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक विशाल को पटना रेफर कर दिया, जहां एंबुलेंस से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी भी मौ*त हो गई। ग्रामीणों ने श*व को फोरलेन पर रखकर बेढ़ना गांव के पास जाम लगा दिया। बाढ़ थाने की पुलिस के समझाने बुझाने पर किसी तरह घंटे भर बाद फोरलेन पर जाम खुला।
Mokameh, Patna | Oct 4, 2026