पटना स्नातक सीट पर घमासान: नीतीश कुमार के साख की परीक्षा या अनंत सिंह का दबदबा?
बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय मुकाबले में बदल गया है। जदयू ने जहाँ नीतीश कुमार के करीबी और मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार पर फिर से दांव लगाया है, वहीं जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी पुरानी राजनीतिक रंजिश के कारण पार्टी लाइन से अलग हटकर जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह को खुला समर्थन दे दिया है।
एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास मॉडल और शिक्षित मतदाताओं पर पकड़ है, तो दूसरी तरफ मोकामा विधायक अनंत सिंह की स्थानीय पकड़ और व्यक्तिगत जनाधार की चुनौती है।
आपको क्या लगता है—इस सीट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पार्टी कैडर बाजी मारेगा या अनंत सिंह का सियासी दबदबा काम आएगा? अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं!
#Mokama #Barh #patna #BiharPolice
Mokameh, Patna | Oct 3, 2026