छतरपुर के भाजपा कार्यालय में आज 23 अप्रैल सुबह 11:00 बजे नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक ललिता यादव ने कहा कि लोकसभा में हुआ घटनाक्रम केवल संसदीय प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।