हवन कराने के नाम पर नौ लाख के आभूषण लेकर फरार पिता-पुत्र गिरफ्तार,मोहनिया थाना क्षेत्र के स्टुवरगंज वार्ड 7 में हवन कराने के नाम पर एक महिला से करीब नौ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ठगी कर ले जाने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार,आरोपितों के पास से एक मंगलसूत्र और घटना के दौरान बातचीत के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों और आभूषणों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ के छेवरी निवासी अर्जुन यादव और ईश्वर दयाल यादव दोनों पिता पुत्र हैं।