लक्ष्मीपुर: मोहनपुर थाना के सामने चौकीदार का गांजा पीने का वीडियो वायरल, चौकीदार पर उठे सवाल
लक्ष्मीपुर प्रखंड की काला पंचायत में निवासी चौकीदार निजाम खान पर मोहनपुर थाना के सामने एक दुकान में गांजा पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार 4 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साथ देखा जा रहा है कि चौकीदार एक दुकान में गांजा पी रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, निजाम खान मोहनपुर थाना परिसर में रहता है और थाना के ठीक सामने दुकान पर गांजा पीते देखा गया।