बेगूसराय: नीमाचांदपुरा थाने की पुलिस ने आझौर गांव से 35 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, एसपी ने दी जानकारी
नीमाचांदपुरा थाने की पुलिस ने अझौर गांव से 35 लीटर अवैध देशी शराब को बरामद किया है. इस दौरान शराब बनाने वाला उपकरण को भी बरामद किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी है. बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे रहते हैं.