पटना ग्रामीण: पटना: पाटलिपुत्र बस स्टैंड के पास होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, जांच जारी
राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में पाटलिपुत्र बस स्टैंड के पास मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे एक होटल में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान जहानाबाद निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी महिला मित्र चंचल कुमारी उर्फ रिया के साथ होटल में ठहरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट