गोवर्धन: अडींग नहर के पास बाइक सवार दंपति सड़क किनारे बनी खाई में गिरे, गंभीर रूप से हुए घायल
हादसे में बाइक सवार दंपति सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश निवासी गोवर्धन अपनी पत्नी के साथ मथुरा से गोवर्धन की ओर जा रहे थे। तभी अडींग नहर के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी उछलकर खाई में जा गिरे