जगदलपुर: चिलकुटी सुरंगियापारा में आकाशीय बिजली गिरने से 11 मवेशियों की हुई मौत, पशुपालकों ने मुआवजे की की मांग
बस्तर जिले के चिलकुटी सुरंगियापारा में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 11 मवेशियों की मौत हो गई। देर रात तेज बारिश और गरज-चमक के बीच मवेशी एक स्थान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी, जिससे मौके पर ही सभी 11 मवेशियों ने दम तोड़ दिया।