अटरू: अटरू में स्काउट गाइड ने पृथ्वी दिवस पर परिंडा अभियान का शुभारंभ किया
Atru, Baran | Apr 22, 2026 *स्काउट गाइड ने पृथ्वी दिवस पर परिंडा अभियान का किया शुभारंभ*।राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड बारां के तत्वावधान में स्थानीय संघ अटरू के सानिध्य में राजकीय जनजाति आवासीय विद्यालय कवाई के स्काउट ग्रुप के साथ मिलकर परिंडा अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम एक संगोष्ठी का आयोजन विद्यालय के परिसर में किया।