महोबा: प्रियंका हत्याकांड में निर्दोष को फंसाने का आरोप, करणी सेना भारत ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | May 22, 2026 करणी सेना भारत ने प्रियंका रैकवार हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन ने पुलिस पर भूरा सिंह उर्फ भगवान सिंह को फर्जी तरीके से जेल भेजने का आरोप लगाया है। करणी सेना का कहना है कि पुलिस पहले ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, फिर भी राजनीतिक दबाव में निर्दोष को फंसाया गया। संगठन ने निष्पक्ष जांच और युवक की रिहाई की मांग की है।