गुना नगर: नगर पालिका के सामने विहिंप का प्रदर्शन, लव जिहाद और धर्मांतरण पर बजरंग दल भड़का, सौंपा ज्ञापन
गुना में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कथित लव जिहाद, अवैध कब्जे, धर्मांतरण और सामाजिक गतिविधियों पर चिंता जताई गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये घटनाएं सामाजिक सौहार्द और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन रही हैं।