मोठ: मोंठ के होटल में आधी रात आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से धधका कमरा, युवक गंभीर रूप से झुलसा
Moth, Jhansi | May 9, 2026 झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र स्थित सांई कुआं के एक होटल में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के समय कमरे में सो रहा 26 वर्षीय राहुल पुत्र हर किशुन गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाकर युवक को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।