उतरौला: कोतवाली उतरौला में बिरदा बनियाभरी निवासी व्यक्ति ने बकरी के विवाद में चार लोगों पर मारपीट का दर्ज कराया केस
थाना कोतवाली उतरौला प्रभारी निरीक्षक ने 28 दिसंबर शनिवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बिरदा बनियाभारी निवासी व्यक्ति अलाउद्दीन ने बकरी के विवाद में चार लोगों पर मारपीट का तहरीर दिया है, बताया कि दरवाजे पर से बकरी भागने के विवाद को लेकर विपक्षी गण ने मारा पीटा है। बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।