टीकमगढ़: प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर 6 मई को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगी
मध्यप्रदेश शासन टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर 6 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगी। प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर प्रातः10 बजे महामना एक्सप्रेस से टीकमगढ़ रेल्वे स्टेशन पहुंचेंगी प्रातः11 स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगीं। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष टीकमगढ़ में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक मैं शामिल होंगी।