हज़ारीबाग: शहीद करमजीत सिंह बक्शी के परिवार से मिले कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, जताई संवेदना
मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धा शहीद करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत को संपूर्ण राष्ट्र नमन करता है। उनकी वीरता और कर्तव्यपरायणता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने सहिद के परिजनों से मुलाकात किया।