बेल्थरा रोड: जाहिदपुर नहर में मिलीं भगवान की प्रतिमाएं, मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा- अपराधियों में है शासन का भय
उभांव थाना क्षेत्र के जाहिदपुर नहर में गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में भगवान हनुमान और लड्डू गोपाल कृष्ण की प्रतिमाएं मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रतिमाएं मिलने की सूचना पर पूर्व विधायक गोरख पासवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। बताया गया कि हनुमान जी की प्रतिमा पर हाथ और पूंछ के पास कटे होने के निशान दिखाई दिए।