बक्सर: मौसम बदलने से गेहूं कटाई में तेजी, 99.32 हजार हेक्टेयर में हुई गेहूं की खेती, खरीदारी भी शुरू
Buxar, Buxar | Apr 5, 2026 जिले में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए गेहूं की कटाई ने रफ्तार पकड़ ली है। इस वर्ष जिले में कुल 99.32 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई है और किसान तेजी से फसल को सुरक्षित करने में जुटे हैं। मौसम विभाग द्वारा 6 अप्रैल के लिए मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 7 और 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।