सिविल लाइन थाना क्षेत्र की छत्रसाल नगर में नाबालिग़ को उसकी मां ने पबजी खेलने से मना किया तो नाबालिग़ ने नाराज होकर डाई का सेवन कर लिया। उसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। इस मामले पर परिजनों ने आज 2 जून दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी है।