कैराना: डांगरौल गांव के जंगल में तार टूटकर गिरने से किसान की करीब छह बीघा गन्ने की फसल जली, मुआवजे की मांग
Kairana, Shamli | Sep 30, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के डांगरौल गांव के जंगल में गन्ने की फसल में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसान रविंद्र सिंह के खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। इस दौरान उठी चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग लगने से आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।