शाहजहांपुर: कचहरी हवालात के शौचालय में बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रिमांड पर आया था न्यायालय, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर। कचहरी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब हवालात के शौचालय में बंदी दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कचहरी परिसर में भारी भीड़ जुट गई। दीपक पुवायां कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में जेल में बंद था।