तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर से टकराया, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। डंपर वाराणसी की ओर से आ रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा घूमकर वापस वाराणसी की दिशा में मुड़ गया।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।
#VaranasiUpdate #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇
Rajatalab, Varanasi | Sep 4, 2026