प्रतापगढ़: अमावस्या पर सीतामाता मेले में उमड़ा जनसैलाब, 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
प्रतापगढ़ जिले के प्रसिद्ध सीतामाता मंदिर में अमावस्या के अवसर पर शनिवार को आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। चार दिवसीय सीतामाता मेले में राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता सीता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था चरम पर दिखाई दी। हनुमान मंदिर से