कन्नौज: जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ "यूपी दिवस" का कार्यक्रम, सांसद सुब्रत पाठक हुए शामिल।
कन्नौज के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को यूपी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिनका स्वागत तालियों से किया गया, यूपी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी देखने को मिले।