कन्नौज: शहर के पुलिस लाइन मैदान में हुआ परेड का रिहर्सल, एसपी अमित कुमार आनंद रहे मौजूद।
गणतंत्र दिवस पर्व को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, बुधवार की सुबह शहर के पुलिस लाइन मैदान में कर्मियों ने परेड का रिहर्सल किया, कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की भी मौजूदगी रही, परेड कर रहे पुलिसकर्मियों ने एसपी को सलामी दी, एसपी ने बताया गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाएंगे, पुलिस कर्मी परेड का रिहर्सल का रहे हैं।