चीनोर: इटमा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप
इटमा निवासी संजना रावत पत्नी नंदकिशोर रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि संजना को जहर देकर उसकी हत्या की गई। परिजनों का यह भी आरोप है की घटना के बाद ससुराल पक्ष सब को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।