इटारसी: इटारसी एमजीएम कॉलेज में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित, प्राचार्य बोले गुरु संस्कार भी देते है
बुधवार को शाम करीब 4 बजे तक गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इटारसी के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमजीएम पीजी कॉलेज) में भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य संबंधों पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में विद्यार्थियों ने श्लोक, दोहे, कविताओं और प्रेरक वक्तव्यों को व्यक्त किया।