उनियारा: ककोड़ में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
Uniara, Tonk | May 4, 2026 ककोड़ में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं की लोगों को जानकारी दी गई। सोमवार को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम रथ के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर राजस्थान सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रशासन रामबिलास गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।