आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहनलालगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। डीसीपी दक्षिण के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में धर्मगुरुओं, ताजियेदारों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया।