होशंगाबाद नगर: पीडब्ल्यूडी घाट पर मालवीय परिवार के भंडारे में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष, प्रसादी ग्रहण की
शुक्रवार को शहर के PWD घाट पर मालवीय परिवार द्वारा आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव शामिल हुईं। कार्यक्रम में उन्होंने श्रद्धा भाव से प्रसादी ग्रहण की और आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मालवीय परिवार द्वारा आयोजित इस भंडारे में लोगों को प्रसादी वितरित की गई।