➡️ शासकीय कन्या महाविद्यालय में निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन
जिला परिवहन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 22 जुलाई को शासकीय कन्या महाविद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के लिए निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन गया। प्रशासक वन सेंटर महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनामिका तिवारी द्वारा बालिकाओं को कैम्प के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप केवल लाइसेंस बनवाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार चालक बनने के लिए प्रेरित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। ड्राइविंग लाइसेंस इस बात का प्रमाण है कि चालक यातायात नियमों से परिचित है और सुरक्षित रूप से वाहन चलाने के योग्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर महिलाओं और युवाओं को बिना लाइसेंस वाहन चलाने के बजाय उचित प्रशिक्षण लेकर वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना चाहिए।
कैंप के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा जिम्मेदार ड्राइविंग के बारे में भी जागरूक किया जाता है। सुरक्षित ड्राइविंग केवल हमारी अपनी सुरक्षा के लिए नहीं, अपितु सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री विवेक उइके द्वारा बालिकाओं को विभिन्न विभागीय योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा आदि विषय पर जानकारी दी गई। सीए वन स्टॉप सेंटर श्रीमती शिखा भौरासे द्वारा वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया गया। कैंप में जिला परिवहन कार्यालय से श्री अक्षय राने, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आशीष गुप्ता, 50 से अधिक बालिकाएं, महाविद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul