धनौरा: गजरौला में साप्ताहिक बाजार से खरीदारी करने आई महिला से मोबाइल और कुंडल छीनकर फरार हुए बाइक सवार 2 युवक
साप्ताहिक बाजार से खरीददारी करने जा रही एक महिला दो युवकों ने एक अस्पताल का पता पूछने का बहाना करके कुंडल व मोबाइल फोन छीन लिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। महिला ने किसी व्यक्ति के मोबाइल से घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना से रूबरू कराया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।