शामली: घर पर हमले की वारदात में केवल शांतिभंग की कार्रवाई का आरोप, डूंडूखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे पुलिस कार्यालय
Shamli, Shamli | May 19, 2026 मंगलवार दोपहर 2 बजे शामली जिले के गांव डूडूंखेडा के ग्रामीण पुलिस कार्यालय पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि 23 अप्रैल को रूपयों के लेन देन में एक पक्ष ने महिला सुदेश देवी के घर पर हमला कर उसे और उसके बेटे को गंभीर घायल कर दिया था, जिस मामले में कांधला पुलिस द्वारा सिर्फ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। आलाधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।