कौंच: कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज कोंच में निःशुल्क नाट्य कार्यशाला का आयोजन, बच्चों और युवाओं को मिला अभिनय प्रशिक्षण
Konch, Jalaun | Jun 10, 2026 कोंच कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार दोपहर 2 बजे कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और इप्टा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बाल एवं युवा रंगकर्मी नाट्य कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी न्यायिक वीरेंद्र गुप्ता और तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल ने युवाओं के व्यक्तित्व विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।