चांपा: सारागांव पुलिस ने चोरिया गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 8 लीटर महुआ शराब जब्त
जांजगीर चांपा की सारागांव पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी रिखीराम कश्यप को चोरिया गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रिखीराम कश्यप, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।