बसेड़ी: छात्र-छात्राओं ने ब्रज यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया, परीक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
Baseri, Dholpur | Apr 24, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में शुक्रवार को जिले के राजकीय महाविद्यालय बसेड़ी में छात्र-छात्राओं ने महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कार्यक