असरगंज: लदौआ मोड़ पर अवैध गिट्टी से लदे दो ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार
असरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार 6 बजे अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। असरगंज–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर लदौआ मोड़ एवं शाहकुंड मोड़ के समीप सघन जांच के दौरान पीटीसी जसवंत कुमार ने दल-बल के साथ दोनों ट्रकों की जांच की। जांच के दौरान चालक द्वारा वैध चालान प्रस्तुत नहीं किया जा सका, साथ ही ओवरल