मढ़ौरा: चैनपुर के एक व्यक्ति ने गरखा में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Marhaura, Saran | May 16, 2026 थानाक्षेत्र के चैनपुर निवासी एक व्यक्ति ने गरखा स्थित एक बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया इस दौरान सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शनिवार की सुबह आठ बजे बताया कि मृतक व्यक्ति मढ़ौरा थानाक्षेत्र के चैनपुर निवासी गुड्डु साह ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है।