जहानाबाद: खजपुरा गांव में मतदान को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, एक व्यक्ति का देशी कट्टे के साथ वीडियो हुआ वायरल
जहानाबाद के खजपुरा गांव में मतदान के दौरान दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद एक व्यक्ति का हाथ में देशी कट्टा के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के द्वारा स्थिति नियंत्रित कर लिया गया। जबकि आगे की प्रक्रिया जारी है।