जहानाबाद: अनुमंडल कार्यालय स्थित मतदान केंद्र सहित जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमति अलंकृता पांडे ने जिले में जारी लोक सभा चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय स्थित मतदान केंद्र सहित जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से कतारबद्ध होकर मतदान करने साहित सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का सख्त निर्देश दिया