जहानाबाद: जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय स्थित मतदान केंद्र सहित कुल जिले के 897 केंद्रों पर सुबह से है जारी
आज जहानाबाद लोक सभा संसदीय क्षेत्र हेतु निर्वाचन को लेकर मतदान जारी है। जिसके तहत जहानाबाद जिले में कुल 897 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसको लेकर सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने चहेते उम्मीदवार को जिताने में जद्दोजहद करते दिखे एवं लंबी लंबी लाइनों में लगकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका सुनिश्चित किया।