जहानाबाद: मतदान केंद्र का निरीक्षण करने निकले पदाधिकारी के स्कॉर्पियो का निहालपुर के समीप हुआ स्टेरिंग फेल
जहानाबाद के निहालपुर के पास मतदान केंद्र का निरीक्षण को लेकर जा रहे एक स्कॉर्पियो गाड़ी का अचानक स्टेरिंग फेल हो गया। स्कॉर्पियो में सवार पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। जिसके बाद ड्राइवर की सूझबूझ एवं किस्मत से वे बाल बाल बच गए। इस संबंध में उन्होंने बताया कि एका एक गाड़ी में ब्रेक लगाना बंद हो गया। जिससे यह हालत हुई।