उचकागांव: जमीन के लिए ₹5 लाख न देने पर विवाहिता की हत्या, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के मथौली खास गांव की विवाहिता को पंजाब में जमीन लिखवाने के लिए पांच लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगा । मामले में बैरिया ढोढन गांव के आधा दर्जन के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार की शाम 4:44 में बताया कि मामले में पिता लक्ष्मण साह द्वारा कोर्ट में दिए गए आवेदन के आधार पर FIR कराई है.