शाहपुरा: शिव कॉलोनी में नालियों के अभाव से गंदा पानी फैल रहा, मच्छरों के कारण डेंगू का खतरा
शाहपुरा।शहर के शिव कॉलोनी नगर पालिका के सामने इंद्रगढ़ माताजी के पास स्थित एक खाली प्लाट में नालियों के अभाव के कारण गन्दा पानी जमा हो रहा है,जिससे क्षेत्र में दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है।वार्ड नम्बर 12 के निवासी महेश शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में नालियों की समुचित व्यवस्था नही होने के कारण घरों का गन्दा पानी इधर-उधर फेल जाता है।