बहराइच: पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया गया
रविवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत समारोह का आवेदन किया गया। इस दौरान परेड ग्राउंड पर 580 रिक्रूटर्स मे प्रतिभाग कर परेड मे शिरकत की। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटर्स आरक्षण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण मे सभी रिक्रूटर्स को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जन सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।