घुवारा: ग्राम पंचायत भगवा में कर्मचारियों का विरोध, मानदेय बढ़ाने की मांग
ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने कम मानदेय को लेकर मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे विरोध जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मात्र ₹2500 प्रतिमाह दिया जा रहा है, जो बेहद कम है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो काम बंद कर दिया जाएगा। कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाकर ₹8500 प्रति माह करने की मांग रखी है।